ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता जनपद रामपुर से सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट ,,,,,,,कोनैन ट्रेवल्स के माध्यम से 25 सदस्यीय उमरा यात्रियों का एक दल 17 सितंबर को होगा रवाना रामपुर। कोनैन ट्रेवल्स के माध्यम से 25 सदस्यीय उमरा यात्रियों का एक दल 17 सितंबर को रवाना होगा।इस अवसर पर उमरा जाने वाले यात्रियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर के अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने कहा कि उमरा इस्लाम का एक पवित्र सफर है, इसलिए यात्रियों को चाहिए कि वे हर अमल को सही तरीके से अदा करें और अनुशासन के साथ यात्रा संपन्न करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर यात्रियों के लिए उपयोगी होते हैं क्योंकि इनमें यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और धार्मिक रीतियों की जानकारी दी जाती है।इस अवसर पर कोनैन ट्रेवल्स के संचालक जीशान खां ने यात्रियों को मक्का-मदीना में किए जाने वाले अरकान, जियारत के स्थलों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा यात्रा के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।