चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआमुजफ्फरनगरपानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही जनपद के थाना छपार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाश जख्मी हुए जबकि उनके दो साथी भी पुलिस द्वारा कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए। घायल दोनों बदमाश हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं और काफी शातिर चोर हैं। उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटर साईकिल, सामान, चोरी 9300 रुपये व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैंएसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 16/म व 17 सितंबर 2025 की रात्रि में थाना छपार पुलिस पानीपत खटीमा मार्ग पर चैकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि चोरी का एक गिरोह चोरी के सामान के साथ 02 मोटर साइकिलों पर खटीमा मार्ग से रई जाने वाले रास्ते से कही जाने की फिराक में है। छपार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जाने लगी। कुछ देर बाद 02 मोटर साईकिल आते हुए दिखाई दी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक चला रहे दोनों चालक अपनी मोटर साईकिल वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया आगे चलकर तेज गति होने के कारण दोनो मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर आपस मे टकराकर गिर गयी। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जबावी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायल हो गये तथा 02 अन्य बदमाशों को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 02 मोटर साईकिल, चोरी का सामान, चोरी करने के उपकरण, 9300/- रूपये व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल व गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिद्वार जिले के थाना भगवानपुर कस्बे के मोहल्ला शाहपुर का निवासीहसीन पुत्र वकील, थाना भगवानपुर क्षेत्र के ही ग्राम डाटा जलालपुर निवासी नबाब पुत्र मौ. हनीफ, कस्बा भगवानपुर निवासी शाहनवाज उर्फ काला पुत्र रसीद व मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी का निवासी इरशाद पुत्र वकील अहमद हैं। पुलिस के अनुसार हसीन बहुत शातिर बदमाश है और उस पर हरिद्वार जनपद के अलावा मुजफ्फरनगर सहारनपुर बरेली के समेत कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। बरामद दोनों मोटरसाइकिल सहारनपुर और गाजियाबाद जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी की गई है।एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घायल व गिरफ्तार बदमाशों से इन घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।–दिनांक 30 जून को थानाक्षेत्र छपार स्थित बरला बसेडा मार्ग स्थित पीएनबी ग्राहक सेवा केन्द्र से अज्ञात द्वारा गल्ला चोरी करने की घटना, 07 जुलाई को थाना छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर दुकान से अज्ञात द्वारा इनवर्टर बैट्रा व 30000 रूपये चोरी और 12 जुलाई को कस्बा छपार में स्कूटी पर रखे थैले से करीब 40 हजार रूपये की सिगरेट चोरी कर ले जाने की घटना का भी खुलासा हो गया हैMD News बहुआयामी सामाचार चैनलजिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।