खत्म।संवाददाता- ओम प्रकाश साहू । लखनऊ

लखनऊ – सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती हैं।बता दें कि यूपी ग्राम पंचायत का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो जायेगा। जिससे चुनाव आयोग ने आगामी चुनाव को लेकर लखनऊ स्थित भवन में तैयारियां शुरू कर दी है। यानी चुनाव की घोषणा होने के बाद लोगों का पांच साल का इंतजार खत्म हो जायेगा। चुनाव आयोग द्वारा ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के चुनाव एक साथ कराने पर मंथन। चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी सूचना लोगों को दी जाएगी। जिससे मौजूद सरपंच और नये प्रत्याशियों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा।क्या मौजूदा उम्मीदवार बचा पायेंगे अपनी शाख।जनता उठायेंगी विकास का मुद्दा या फिर जाति के नाम पर वोट करेगी ये देखने वाला होगा। यूपी में चुनाव हो और जाती की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बड़े-बड़े चुनावी मुद्दे जाति फैक्टर के आगे फीके पड़ते है। जिससे छोटे से बड़े चुनाव में इसका असर बेखूबी देखने को मिलता है। क्योंकि यूपी जैसे बड़े राज्य में लोग राजनीति लाभ लेने के लिए जाति के नाम पर वोट का ध्रुवीकरण करते आ रहे हैं। जिससे आम जनता विकास के मुद्दे को भूल कर जाति के नाम पर बट जाती है। क्या हर बार कि तरह ही इस बार भी ऐसा ही नाजारा फिर से देखने को मिलेगा। मौजूदा सरपंचों के बस्ते जमा होने के नजदीक।इस चुनावी दौर में यूपी में माहौल गरम होने वाला है। प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलने वाला है। जस-जस चुनावी दौर नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे लोगों और प्रत्याशियों के बीच चुनावी सरगर्मी बढ़ने वाली है। बस चुनावी घोषणा होने की देर है। चुनावी नतीजों में बचा 6 माह से भी कम वक्त। छः महिने बाद यूपी ग्राम पंचायतों को मिलेंगे नये उत्तराधिकारी। लोगों द्वारा चुने जायेंगे नये सरपंच।जो लिखेंगे विकास की पराकाष्ठा। ग्राम पंचायत चुनाव ग्रामीणों को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं को केन्द्र तक पहुंचाने में अहम कड़ी होते है। केन्द्र की योजनाओं को गांवों में लागू कराना। गांव और शहर को आपस में जोड़ने का भी दारोमदार इन्हीं के पास होता है। यूपी जैसे राज्य में ग्राम पंचायत का चुनाव बहुत मायने रखता है।इस चुनाव में मतदाता बहुत ही बारीकी से उम्मीदवार का चयन करते हैं। ताकि वो गांव की परेशानियो को सरकार के समक्ष रख सके।देखना इस बार के चुनाव में जनता अपने बीच किन मुद्दों को लेकर मतदान करेंगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।