राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश 19 से 21 सितम्बर तक बदायूँ दौरे पर।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं ,लखनऊ माननीय राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश दिनांक 19 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) अपराह्न 3:00 बजे अपने शासकीय वाहन से जनपद बदायूँ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वाया सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बदायूँ पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 20 सितम्बर 2025 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे वे गेस्ट हाउस से चलकर जनपद बदायूँ में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत अपराह्न 3:30 बजे जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कार्यालय में शासकीय अधिवक्ताओं से भेंट करेंगे।

दिनांक 21 सितम्बर 2025 (रविवार) को अपराह्न 12:00 बजे वे वरिष्ठ पत्रकार सुशील धींगड़ा द्वारा संचालित बदायूँ एक्सप्रेस के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फोर लीफ होटल, श्याम नगर, बदायूँ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

इसके उपरांत अपराह्न 3:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से चलकर वाया दातागंज, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ स्थित अपने आवास 18, राजभवन कॉलोनी लौटेंगे, जहां रात्रि 8:30 बजे तक पहुंच जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।