हरेन्द्र प्रताप सिंह एम डी न्यूज़ बिजुआ लखीमपुर खीरी के बिजुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत मटेहिया में आगामी जल विहार मेले के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पलिया के विधायक रोमीसाहनी शामिल हुए, जिन्होंने मेले के सुचारु संचालन के लिए आरएस20,000 का तत्काल सहयोग प्रदान किया। विधायक साहनीने बैठक के दौरान मेले में किसी भी प्रकार की फूहड़ता रोकने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिला नृत्य-गायन कार्यक्रमों को पूरी तरह से न कराने का आह्वान किया। इसजल विहार मेले में विशाल दंगल व रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस विशाल दंगल विजेता पहलवान को 5100 की धनराशि दी जाएगी इस विशाल दंगल में दूर दराज से पहलवान शामिल होते आये है। विधायक ने आयोजकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। यह मेला 27 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल अजय गुप्ता ने किया। विधायक ने ग्राम प्रधान को मेले स्थल पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने विधायक के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। बैठक में श्रीकांत गुप्ता, लेखपाल अजय गुप्ता, ग्राम प्रधान सतीश कुमार मौर्य, सोने लाल गुप्ता और राजू गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed