Banaras गिरि 4.0 – Night Edition” : वाराणसी का सबसे बड़ा सामुदायिक स्ट्रीट फेस्टिवल।

वाराणसी विकास प्राधिकरण एवं कैंटोनमेंट बोर्ड वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित Banaras गिरि 4.0 – Night Edition का भव्य आयोजन आज सफलतापूर्वक नेहरू पार्क, कैंटोनमेंट, वाराणसी में सम्पन्न हुआ। यह पहला ऐसा अवसर था जब यह उत्सव दो दिवसीय एवं नाइट एडिशन के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डमरू दल के साथ हुआ। *इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक कैंट, श्री सौरभ श्रीवास्तव, कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ श्री सत्यं मोहन एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग उपस्थित रहे और उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।पूर्व में तीन सफल संस्करणों के बाद, इस बार Celebrating Streets, Celebrating Foods की थीम के तहत यह उत्सव और भी भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया।
Food & Beverage Stalls – बनारस के प्रसिद्ध फूड जॉइंट्स जैसे काशी चाट भंडार, गनपाउडर, शाओलिन मोमोज़ सहित अनेक अन्य लाइव स्टाल्स।
Live Performances – संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
Theatre & Storytelling – कला और कहानियों का अनोखा संगम
Fun Zones – परिवार और बच्चों के लिए रोचक गतिविधियाँ
✨ Handicrafts & GI Stalls – स्थानीय शिल्प और जीआई उत्पाद Sustainability Drive – प्लास्टिक-फ्री और पर्यावरण अनुकूल उत्सव।
पहली बार दो दिवसीय एवं नाइट एडिशन 7500+ से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना Eco-Friendly Practices एवं Community Engagement पर विशेष ध्यान शहर के लोगों को एकजुट करने वाला उत्सव, जो स्वास्थ्य, खुशी और सामूहिकता का संदेश देता है यह आयोजन कैंटोनमेंट बोर्ड, वाराणसी विकास प्राधिकरण, Young Indians (Yi), Confederation of Indian Industry (CII) एवं के०वी० टेकमीडिया (KV TechMedia) के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *