हरेन्द्र प्रताप सिंह

बिजुआ खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत की है। बिजुआ विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बस्तौली में सोमवार को इस अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय की वार्डेन पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में निकली रैली में छात्राओं ने महिला स्वावलंबन, अधिकार, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया।

पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि 2020 में शुरू हुआ मिशन शक्ति महिलाओं के स्वावलंबन का प्रतीक है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वार्डेन पूर्णिमा मिश्रा के अलावा सुमन सिंह, हिना खान और रामजी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *