बाराबंकी: थाना एवं तहसील क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मडना मजरे बलिदान पुरवा में लगभग 11:00 बजे दोपहर में विकास यादव पुत्र भाई लाल यादव अपनी भैंसों को चराने के लिए गया हुआ था अचानक तालाब में नहाते वक्त उसकी डूब कर मौत हो गई इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही ग्रामीण जन एकत्रित हो गए और इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचे जहा चिकित्सकों की टीम ने इसे मृत घोषित कर दिया विभागीय लिखा पढ़ी के बाद शव का पोस्टमार्टम करने हेतु बाराबंकी भेज दिया गया।

बालक के डूबने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में दुखों का मातम सा छा गया। बेटे के गम में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है शाम लगभग 7:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का शव उनके निवास पर पहुंचा पूरे क्षेत्र में बालक के डूबने से जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने नम आंखों से बच्चों को अंतिम विदाई दी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह को जैसे ही और सूचना मिली वह बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर और जिला शव विच्छेदन केंद्र बाराबंकी तक सभी प्रकार की सहयोग की भावना को देखते हुए साथ रहे परंतु ईश्वर की इच्छा के आगे किसी की कोई चल नहीं चलती शायद विधाता को यही मंजूर था की मां-बाप के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़े मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों पीढ़ी परिवार को अखबार दुख सहने हेतु ढाढस बंधाया की ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती। उठ तो डूबा हुआ बालक प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपोजिट विद्यालय मड़ना में कक्षा आठ का विद्यार्थी था।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *