लखीमपुर-खीरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मांस बरामद
लखीमपुर-खीरी। मझगई रेंज की टीम ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो शिकारियों को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक शिकारी वन्यजीव का मांस पका रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके से मांस बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
वन प्रभागीय अधिकारी (DFO) डॉ. राजा मोहन ने बताया कि आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद मांस की पुष्टि के लिए लैब जांच को भेजा गया है।
शिकारी गिरफ्तार
मांस बरामद
लैब में भेजा गया सैंपल
रिपोर्टर विजय कुमार

