**रातभर कार में इधर-उधर घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार*आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज आगरा। न्यू आगरा में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें सैंया थाने में तैनात सिपाही मोनू तालान और उसके दो साथियों राहुल और राजकुमार ने मिलकर 22 सितंबर की रात एक छात्र हर्षवर्धन का अपहरण कर लिया अपहरणकर्ताओं ने पहले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन बाद में 5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। न्यू आगरा पुलिस ने मंगलवार रात छात्र को सकुशल मुक्त करा लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 23 वर्षीय हर्षवर्धन, जो मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है, न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में अपने भाई के साथ किराए पर रहता है और एसएससी की तैयारी कर रहा है। सिपाही मोनू तालान और उसके साथी राहुल व राजकुमार, जो न्यू आगरा की इंजीनियरिंग कॉलोनी में रहते हैं, ने हर्षवर्धन के पास हाल ही में बड़ी रकम होने की जानकारी मिलने पर अपहरण की साजिश रची। 22 सितंबर की रात कारगिल चौराहा (सिकंदरा) के पास से हर्षवर्धन को कार में जबरन उठा लिया गया। मोनू ने कार चलाई, जबकि उसके साथियों ने हर्षवर्धन को पिछली सीट पर बंधक बनाया।अपहरणकर्ताओं ने हर्षवर्धन को रातभर कार में इधर-उधर घुमाया और उसके भाई को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सिपाही मोनू ने पुलिसिया अंदाज में धमकाते हुए कहा कि रुपये न देने पर हर्षवर्धन को जेल भेज दिया जाएगा। बाद में मोलभाव के बाद अपहरणकर्ता 5 लाख रुपये में उसे छोड़ने को तैयार हुए।मंगलवार शाम को हर्षवर्धन के भाई ने न्यू आगरा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाया और पोइया घाट के पास घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। हर्षवर्धन को मुक्त कराया गया, जो भयभीत था। उसके साथ मारपीट की गई थी और उसे खाना तक नहीं दिया गया अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी थी कि फिरौती न मिलने पर उसे यमुना में मारकर बहा देंगे। गिरफ्तार सिपाही मोनू तालान के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, फिर भी वह अभी तक सेवा में बना हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया।न्यू आगरा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सिपाही मोनू के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों के बावजूद उसकी बर्खास्तगी क्यों नहीं हुई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।