• इंतजार अहमद बने पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के नगर महासचिव

बिजनौर। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के चांदपुर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख एजेंडा संगठन को मजबूत करना और नए सदस्यों को शामिल करना था।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इंतजार अहमद को संगठन में शामिल किया गया और उन्हें नगर महासचिव का पदभार सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बैठक में मौजूद सभी पत्रकार साथियों को आश्वासन दिया कि वह पत्रकारिता के मान-सम्मान को बनाए रखने और उसकी रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “मैं सभी पत्रकार साथियों के मान-सम्मान को गिरने नहीं दूंगा।”

इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने की, जबकि इसका संचालन जिला महासचिव मोहम्मद अरशद ने किया।

बैठक में अमित शर्मा, नबाब सैफी, इंतजार अहमद, जोगेंद्र सिंह, फैसल शेख, डॉ. शौकीन सैफी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed