लखीमपुर खीरी थाना नीमगांव का
प्रकरण आया सामने,बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता पर हमलाः नीमगांव में आरोपी और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से की पिटाई, वीडियो वायरल।

नीमगांव कस्बे में एक पिता को उसकी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित विजय कुमार की बेटी से मोहल्ले के रहने वाले विशाल कुमार छेड़छाड़ कर रहा था।

जब विजय कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी विशाल कुमार अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंच गया। आरोपियों ने विजय कुमार और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना अध्यक्ष नीमगांव ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह आपसी विवाद का मामला है, जिसमें मारपीट हुई। हालांकि, अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *