गोविंद वर्मा जिला रिपोर्टर एमडी न्यूज़ मथुरा।

श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर के दिन बहुरने लगे हैं। दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।है / श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर के दिन बहुरने लगे हैं। दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। सुबह ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक हुआ और शाम को छप्पन भोग अर्पित किए गए। विशेष अवसर पर ठाकुरजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिठाइयां और फल सजाकर छप्पन भोग अर्पित किए गए। संध्या आरती के समय भक्तों ने भजन-कीर्तन कर श्रद्धा भाव से ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर में कलश पूजन कर ठाकुरजी को विशेष पोशाक धारण कराया और विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके आगमन पर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई थी । मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं, मंदिर के महंत आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि भक्तों के सुचारु दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed