एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी तितावी के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस को दिनांक 10.09.2025 को वादी शिवम पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम व थाना बाबरी,शामली द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि उनका पानीपत-खटीमा मार्ग पर ग्राम धौलरा के पास शेरा पंजाबी नाम से एक ढाबा है। रात्रि के समय 01 ट्रैक्टर व गाडी में सवार 03 लोग आये तथा खाना देने के लिये कहा गया। अधिक रात्रि होने तथा कारीगर नही होने के कारण उनसे खाना देने में असमर्थता जाहिर की तो अंशुल पुत्र कर्मवीर व 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया तथा कई राउण्ड फायरिंग की गयी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना तितावी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम दिनांक 24/25.09.2025 की रात्रि को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ढाबे पर फायरिंग करने वाला अभियुक्त कहीं बाहर भागने की फिराक में है। तथा अपने लाइसेन्सी शस्त्रों के साथ तितावी पुल के पास खडा है। सूचना पर थाना तितावी पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जिसके पास राइफल थी। पुलिस टीम अभियुक्त के पास पहुंची तो अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा भागने का दिये बिना अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 लाइसेन्सी राइफल.315 बोर,01 पिस्टल .32 बोर 01 रिवाल्वर .32 बोर तथा 130 कारतूस बरामद किये गये। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम अतुल सैनी पुत्र कर्मवीर सैनी निवासी ग्राम बाबरी थाना बाबरी जनपद शामली मुजफ्फरनगर बताया थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed