नवरात्रि के अवसर पर होते हैं शुभ कार्यक्रम और पूजा अर्चना।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ब्लॉक बख्शी का तालाब अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरी और शक्ति पीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर से 3 किलोमीटर पहले देवस्थान श्री रण बाबा का मंदिर बना हुआ है यहां पर पूरे वर्ष श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने हेतु अर्जी लगाते हैं लोगों को कहना है कि यहां पर जो मुरादे सच्चे दिल से मानी जाती है वह पूरी होती नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां पर प्रतिदिन मुंडन संस्कार कथा और अन्य भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। संवाददाता द्वारा इस देवस्थान के बारे में बुजुर्ग लोगों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है जो भक्त दिल से अपनी मुरादों को बाबा के चरणों में समर्पित करता है उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।