कन्नौज से वाइस ब्यूरो चीफ राजपूत अखिलेश की रिपोर्ट

कन्नौज/ राष्ट्रीय युवा वाहिनी (नेशनल वॉलंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने किया, जिसमें जिला अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर केक काटा, मिठाइयाँ बांटी और “जय गौ माता” के जयकारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी का नेतृत्व संगठन को नई दिशा देता है और उनके मार्गदर्शन से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, जिला अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, असित कुमार, पंकज कुमार, अनुराग तिवारी, अभिषेक तोमर, अमन कुमार, रामलाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *