राहगीर होते हैं प्रतिदिन भ्रम का शिकार।

रामनगर :बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत केशरीपुर रेलवे क्रासिंग से गणेश पुर पुराने हाइवे पर पूर्व में पुरानी सड़क द्वारा लोगों का आवागमन होता था।चौकाघाट से केशरीपुर क्रासिंग तक विगत कई वर्षों के बीतने के बाद भी पुराने हाइवे पर लगा सिंबल लोगो में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है जब नया हाइवे बन गया है तो पुराने हाइवे पर लगे दूरी के संकेतक का क्या मतलब।इसी मार्ग पर प्रतिदिन हजारों से अधिक राहगीर होते हैं भ्रमित लेकिन किसी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है।फोटो में देखकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की हीन संवेदना देखने को मिलती है।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed