चार घरो में बोला धाबा एक घर मे झोला में रखे पन्द्रह सौ रुपये निकाले,

एक घर मे चोरी करने के लिए घुसे चोर को महिला ने मारा डंडा,

थाने से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर चोरी होने से फैली दहशत,

फफूंद औरैया

   सोमवार की बीती रात थाने की नाक के नीचे एक मुहल्ला में चोरो ने चार घरो में धाबा बोल एक घर से चोरों ने नकदी चोरी कर ली वहीँ दूसरे घर मे जब चोर घुसा तो छत पर सो रही महिला जाग गई और उसने पास में रखा डंडा उठाकर चोर को मारा,एक घर से झोला में रखे रुपये निकाल ले गए तथा एक घर में सदस्यों के जाग जाने पर चोर भाग गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जांच पड़ताल की पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।

               थाने की नाक के नीचे दो सौ मीटर की दूरी पर मुहल्ला मोतीपुर निवासी महिला विजय लक्ष्मी पत्नी स्व०अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की बीती रात पुराने घर की तरफ से चढ़कर चोर नए बने घर मे घुस आए घर के सभी सदस्य एक कमरे में सो रहे थे,चोरों ने दूसरे कमरे की अलमारी खोलकर उसमे रखे पचास हजार रुपये नकद चोरी कर लिए तथा एक पॉलीथिन में रखी रेजगारी भी चोरी कर ले गए,रेजगारी की पॉलीथिन से गिरे कुछ सिक्के चैनगेट के पास पड़े मिले जो उसने पुलिस को दिखाए।गजराज सिंह के घर मे घुसे चोरों ने झोला में रखे पन्द्रह सौ रुपये निकाल लिए।
     विजय लक्ष्मी के घर के सामने बने घर की गृहस्वामिनी कुंती देवी ने बताया कि उसका बारह वर्षीय बेटा हार्दिक छत पर चारपाई पर सो रहा था वह भी चारपाई के पास ही लेटी थी रात लगभग डेढ़ बजे उसकी आंख खुली तब उसने देखा कि बेटा की चारपाई पर कोई बैठा है वह पहले सहम गई लेकिन हिम्मत करके वह उठी उसे देखते ही चोर भागने लगा इतने में पास में रखा डंडा उठाकर उसने चोर को मारा चोर कूदकर भाग गया।चोर चन्द्रभान के घर भी घुसा लेकिन घर के सदस्यों के जाग जाने पर भाग गया।
         रात में शोरगुल होने पर पूरा मुहल्ला जाग गया चोरियों की घटना से अफरा तफरी मच गई।112 सहित थाने में सूचना दी गई।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पीड़िता ने चोरी का प्रार्थाना पत्र पुलिस को दे दिया है।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।