सहसवान : कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री के ऊपर लिखी गई गलत पोस्ट को फेसबुक पर डालने वाले युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदायल के एक युवक ने प्रधानमंत्री के ऊपर गलत पोस्ट को लिख कर फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस से की थी जिसका संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया प्रधानमंत्री की गलत पोस्ट को फेसबुक पर अपलोड करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला था।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *