रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता

निघासन खीरी- सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा ग्राम पंचायत लुधौरी के शिशु मंदिर स्कूल में नेत्र शिविर का हुआ आयोजन। सीतापुर आंख अस्पताल से आए हुए नेत्र चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं बहनों और बुजुर्गों की आंखों की समुचित इलाज के लिए पूरी व्यवस्था व तैयारी में आए थे। जरूरतमंद लोगों ने मौके पर पहुंचकर नेत्र चिकित्सकों से परामर्श लिया। नेत्र चिकित्सकों के द्वारा मौके पर शिविर में आए हुए लोगों को दवाइयां दी गई। सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा लोगों के लिए अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान की गई। जिन व्यक्तियों को ज्यादा परेशानी थी जिनको इलाज की तुरंत आवश्यकता थी। उनको मुफ्त इलाज देना। मौके पर बहुत से बुजुर्गों को आंख अस्पताल के द्वारा अपने वाहन से सीतापुर ले जाया गया। इलाज होने के उपरांत बुजुर्गों को उनके स्थान पर छोड़ने का काम भी सीतापुर आँख अस्पताल के द्वारा किया जाएगा। नेत्र शिविर के आयोजन में मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय गिरी, दिनेश गुप्ता, ब्रह्मादीन , डॉक्टर राजकिशोर आदि ग्रामीण व नेत्र शिविर में दिखाने के लिए आम जनता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *