रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं 11 नवंबर थाना अलापुर पुलिस ने ग्राम म्याऊ में शिव दर्ज ट्रेडिंग कंपनी से धोखाधड़ी कर धान की चोरी करने वाले आरोपी को ट्रक सहित गिरफ्तार किया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में और क्षेत्राधिकार के के तिवारी पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 10 नवंबर 2025 को मन्नू नगर तिराहे के पास रामपुर की तरफ आरोपी मोहम्मद सोहेल खान 25 वर्ष ग्राम तेवर खास जिला मुरादाबाद को उसके ट्रक यूं पी 23,ए टी, 6579 में 101 बोरा धान 39 कुंतल 50 किलो और नकदी 1,40,000 रुपए के साथ गिरफ्तार किया आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी चंदन के साथ धान चोरी की योजना बनाई थी। चोरी की धान हरियाणा ले जाते समय असली नंबर प्लेट बदल दी गई थी ।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में धारा 131, 438 ,336,340 ,317 ,316, बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज किया इस गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष उदयपुर सिंह और सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम की सक्रिय भूमिका में रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *