एमडी न्यूज़ रिपोर्टर रमन शाह की रिपोर्ट
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अमूल डेयरी के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही सावित्री (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला।इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि सावित्री मूल रूप से बाराबंकी के लोनी कटरा मकनपुर गांव की रहने वाली थीं। वह खुर्दही बाजार स्थित अमूल डेयरी में मजदूरी करती थीं और उसके परिसर में ही पति कृष्ण कुमार के साथ रहती थी

सड़क पार कर रही महिला की बाइक से टक्कर, मौत

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अमूल डेयरी के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही सावित्री (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि सावित्री मूल रूप से बाराबंकी के लोनी कटरा मकनपुर गांव की रहने वाली थीं। वह खुर्दही बाजार स्थित अमूल डेयरी में मजदूरी करती थीं और उसके परिसर में ही पति कृष्ण कुमार के साथ रहती थीं।

मंगलवार रात 7:30 बजे सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर मिला है। बाइक सवार सुशांत गोल्फ सिटी के मिर्जापुर इलाके का रहने वाला है। फिलहाल सावित्री के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed