रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 12 नवंबर 2025: मितौली विकास क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर घटिया राशन बच्चों को दिया जा रहा है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर संकट है। आपको बता दें कि मामला लखीमपुर खीरी जनपद के विकास क्षेत्र मितौली के अंतर्गत ग्राम दानपुर का है जहां बच्चों को घटिया क्वालिटी का राशन दिया जा रहा है। दिए गए राशन में सुंडी, अशुद्धियां एवं महक आने जैसी बड़ी कमियां हैं। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि उपरोक्त राशन नियमित रूप से न मिल कर कभी कभार ही मिलता है। कभी दो कभी तीन तो कभी कभी चार महीने भी बीत जाते है और जो दिया भी जा रहा है तो कभी केवल पोषाहार या दलिया मिल रही है जिसमें कीड़े निकल रहे हैं। इसके अतिरिक्त राशन के साथ मिलने वाला रिफाइंड, दाल आदि के दर्शन दुर्लभ हैं। इस संबंध में गांव की आंगनवाड़ी कर्मचारी विमला देवी का कहना है कि हमको ऊपर से जब राशन मिलेगा तभी तो देंगे। इससे ग्रामीणों लाभार्थियों में निराशा व्याप्त है। अब सवाल बच्चों की सेहत का है।जब बच्चों को स्वास्थ्य वर्धक राशन नहीं मिलेगा तो उनका स्वास्थ्य कैसे उत्तम रहेगा? आश्चर्य तो इस बात का है कि इस ओर अधिकारियों का ध्यान भी नहीं जा रहा है। कहीं ये खेल उनकी जानकारी में तो नहीं हो रहा है इसीलिए खामोश हैं!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed