एम डी न्यूज़,
बरेली के स्टांप एवं निबंधन विभाग कार्यालय में चार दिन बाद बुधवार को बैनामा पंजीकरण का काम शुरू हुआ था, लेकिन नया सर्वर पहले दिन ही धोख़ा दे गया। सदर तहसील के उप निबंधक प्रथम व द्वितीय कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे तक कुल तीन बैनामों का पंजीकरण हो पाया। सर्वर न चलने से बैनामा पत्र ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पा रहे थे। काफी इंतजार करने के बाद तमाम संख्या में क्रेता विक्रेता मायूस होकर बैरंग घर लौट गए। बैनामा लेखकों ने बताया कि चार दिन बाद बुधवार को उप निबंधक कार्यालय में बैनामा का काम शुरू हुआ लोगों को उम्मीद थी कि नए सर्वर के संचालन के बाद तेज गति से बैनामा पंजीकरण का काम आगे बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, नया सर्वर तो पहले दिन ही धोखा दे गया।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed