*यातायात माह में यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए दुर्घटनाओं को दावत देते ओवरलोड वाहन

**रिपोर्ट आकाश मिश्र* *

बहुआयामी समाचार**मितौली खीरी,12 नवम्बर 2025:* गन्ने का सीजन शुरू होते ही यातायात नियमों का उल्लंघन भी शुरू हो गया है। यातायात माह नवम्बर में ही यातायात के नियमों का अनुपालन न करना कहां तक उचित है? ऐसा ही एक मामला लखीमपुर खीरी जनपद के कोतवाली मितौली के अंतर्गत कस्ता का है जहां आए दिन भारी तथा ओवरलोड एवं ओवरहाइट वाहन जाम की स्थिति बनाए रखते हैं। चौराहे पर कम जगह होने के कारण किसी अप्रिय घटना के घटित होने का भी भय बना रहता है। आए दिन की भांति आज दिनांक 12 नवम्बर को भी एक गन्ने से भरा हुआ ओवरहाइट और ओवरलोड ट्रक अपराह्न करीब 4 बजे जिसका नंबर UP21BN9344 जो कि मितौली रोड से आकर के कस्ता चौराहे से कस्ता ममरी रोड पर जाता हुआ देखा गया। हैरानी की बात तो ये है कि दुर्घनाओं को दावत देते इन वाहनों पर प्रशासन की नजर ही नहीं पड़ती, कार्यवाही तो दूर की बात है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed