एकमुश्त भुगतान पर सौ फीसदी सरचार्ज माफ,मूलधन में 25% तक छूट
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बिजली बिल राहत योजना 2025 की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह योजना लंबे समय से बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अवसर है। योजना के तहत एकमुश्त भुगतान पर 100% सरचार्ज माफी और मूलधन में अधिकतम 25% तक छूट मिलेगी।
संगम सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह कदम सरकार की जन-केंद्रित, पारदर्शी और संवेदनशील नीति को दर्शाता है। उनके साथ अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण, चेयरमैन आशीष गोयल और एमडी पंकज कुमार मौजूद रहे।
तीन चरणों में लागू होगी योजना
योजना 1 दिसंबर 2025 से लागू होगी और तीन चरणों में छूट दी जाएगी
1 से 31 दिसंबर 2025 : 25% छूट
1 से 31 जनवरी 2026 : 20% छूट
1 से 28 फरवरी 2026 : 15% छूट
मंत्री ने कहा कि पहले पंजीकरण करने वालों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा
रिपोर्टर विजय कुमार गोला

