MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर
आज दिनांक 19/11/ 2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि०) के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह सल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी। जिलाध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा के कस्बा खतौली में व्यापारियों की जनसभा में पहुंचने पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया उससे पहले मंसूरपुर के अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में मंसूरपुर के व्यापारियों ने हाइवे पर गाड़ी रोक कर सरदार बलविंदर सिंह राकेश त्यागी व पवन वर्मा का पुष्प वर्षा करते हुए नरेश अग्रवाल जिंदाबाद नितिन अग्रवाल जिंदाबाद व गौरव स्वरूप जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भव्य स्वागत किया। खतौली कस्बे में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी एक जुट रहेगा तो कोई भी व्यापारियों का उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं करेगा इसी के साथ सरदार बलविंदर सिंह राकेश त्यागी व पवन वर्मा ने व्यापारियों की सहमति से कस्बा खतौली में व्यापार संगठन का विधिवत गठन किया जो निम्न है अनिल कुमार वर्मा अध्यक्ष। केशव अग्रवाल महामंत्री। प्रवीण गुप्ता कोषाध्यक्ष। प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ मंत्री। संजय वर्मा दीपक गोयल कैलाश चंद अग्रवाल भूपेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष कन्हैया लाल गोयल प्रेस प्रवक्ता। ऋषभ जैन सुनील वर्मा को मंत्री घोषित किया सरदार बलविंदर सिंह राकेश त्यागी व पवन वर्मा ने सभी पदाधिकारीयो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि०) का विस्तार कर नई उपलब्धि हासिल की।

