अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुराइन बाबूपुर सरैया गांव में चोरों ने ताला बंद घर का दरवाजा तोड़कर तांडव मचा दिया। पीड़ित परिजन वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, इसी बीच चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा, सामान चोरी किया और सबूत मिटाने के उद्देश्य से कमरे में आग लगा दी। देर रात परिजन लौटे तो टूटा दरवाजा और कमरे से उठता धुआं देखकर तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने कीमती सामान चोरी होने की आशंका जताई है।

एमडी न्यूज दुर्गेश कुमार सिंह

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *