MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने देर रात एक सफल अभियान चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीज़ल चोरी करने वाले सक्रिय गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में डीज़ल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

बरामदगी में शामिल —

400 लीटर डीज़ल

10 टायरा आईसर ट्रक (UP 12 AT 7124)

03 चाकू

तेल चोरी करने के उपकरण — 4 बाल्टी, 3 मीटर पाइप, तेल मापने का गेज, 1 बाल्टी
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से ट्रकों से डीज़ल चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहपुर पुलिस ने विशेष टीम तैयार की। बीती रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि देख घेराबंदी की और तुरंत दबिश देकर गैंग के चारों सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि यह गैंग रात में सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर पाइप और विशेष उपकरणों की मदद से डीज़ल निकालकर बेचता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना शाहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रही डीज़ल चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।