जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता
राजनीति शास्त्र विभाग के तत्वाधान में आज बाबा साहब बी0आर0 अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस भावभीनी श्रद्धांजलि देकर मनाया गया ।
बाराबंकी। रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर जनपद बाराबंकी में राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष/प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आजाद प्रताप सिंह के संयोजन में आज बाबा साहब बी0आर0अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा0आजाद प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श वाक्य उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय को दर्शाते हैं, जिसमें सबसे सुप्रसिद्ध नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आज यह नारा अत्यधिक प्रासंगिक सिद्ध हो रहा है। बाबा साहेब का एक लोकप्रिय विचार था कि जिंदगी लंबी नहीं महान होनी चाहिए इसके अलावा डॉ आजाद ने बाबा साहब के राजनैतिक व संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष/एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अखिलेश कुमार वर्मा ने भी डा0बी0आर0 अंबेडकर जी के भारतीय समाज में दिए गए योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय में बौद्ध धम्म को अपनाया था, यह दिवस सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है ।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, बी0एड. प्रशिक्षु व सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
