फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

लखीमपुर खीरी जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी, दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई।

इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालय में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *