गढ़ी रमपुरा / जैतपुर कलां आगरा से बड़ी खबर,,

भारतीय भाईचारा महासंघ द्वारा महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष में जरूरत मंदो,दिव्यांगों,विधवा माताओं व संत महात्माओं को लगभग 420 कंबल बितरित किये गए //

वहीं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती दया वती राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व डॉ रविंद्र राजपूत प्रदेश अध्यक्ष का महासंघ प्रमुख जननायक माननीय होतम भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सफल कार्यक्रम को लेकर धन्यवाद किया//
वहीं महासंघ प्रमुख होतम भैया ने बताया कि सभी जाति एवं धर्मों के लोग आपस में भाईचारा बनाये रखें व अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं संगठित बने किसी भी प्रकार की प्रशासन को झूठी सूचना न दें हेलमेट के न निकलने दे, आपातकाल स्थिति में प्रशासन से मदद के लिए डायल से 112 व 1090 पर किसी भी परिस्थिति में महिलाएं समस्या से प्रशासन को अवगत करा सकती हैं//

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में जागरूकता होना अति आवश्यक है लोग साइबर ठगी का शिकार होते हैं किसी को किसी प्रकार अपने दस्तावेज न दें और न ही ओटीपी न बताएं साथ ही अपने बच्चों को समय से विद्यालय भेजें और अपने बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम करने दें ताकि सोशल मीडिया पर भी हमारे बच्चे ज्यादा सक्रिय हैं जिसका दुष्प्रभाव पढ़ने से रोका जा सके//
वहीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दयावती राजपूत द्वारा बताया गया कि देश में हो रही जातिवाद की राजनीति को लेकर तथा गांव-गांव आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में युवाओं को बर्बाद करने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील की गई क्योंकि अधिकांश उम्मीदवार गांव गांव शराब बांटने का कार्य करते हैं जो की निंदनीय है साथ ही यह भी कहा कि भारतीय भाईचारा महासंघ का संदेश गांव गांव तक हमें पहुंचना है और हमें हर हाल में संगठित रहना है भारतीय भाईचारा महासंघ एक राष्ट्र हित में कार्य करने वाला सशक्त संगठन है जो कि किसी भी प्रकार के जाति या धर्म की राजनीति न कर केवल एक सामाजिक उत्थान के लिए प्रचार प्रसार करने का कार्य करता है //

वहीं थाना जैतपुर कलां आगरा महिला हेड कांस्टेबल कुमारी प्रियंका द्वारा बताया गया कि महिलाओं को सशक्त रहना चाहिए परिवार में समन्वय बनाए रखना चाहिए छोटे-छोटे झगड़ों का निस्तारण घर पर ही कर लेना चाहिए वहीं बहन बेटियों को रास्ते में आने जाने के समय सचेत रहना चाहिए तथा मिशन शक्ति द्वारा बनाए गए हेल्प डेस्क पर महिलाएं निष्पक्ष आकर अपनी समस्या को अवगत करा सकती हैं वहीं डायल 1090 पर किए गए कॉल की सूचना को गोपनीय रखा जाएगा किसी भी प्रकार की प्रताड़ना के बारे में तत्काल दायक से 12 पर भी कॉल कर सकते हैं//

वहीं दर्जनों बक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किया तथा संगठन के साथ मिलकर एकजुट रहने के विचार सामने प्रस्तुत हुए जिसे भारतीय भाईचारा महासंघ प्रमुख सुनकर काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने अस्वस्थ किया कि भारतीय भाईचारा महासंघ हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ खड़ा है किंतु गलत का विरोध हमेशा करने का कार्य महासंघ करेगा //

वही सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने व महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा मिशन शक्ति के द्वारा महिला सशक्तिकरण को शांतिपूर्वक सफल बनाया गया//

वहीं प्रमुख रूप से मौजूद रहे रामभान सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजकुमार सूचना प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव, मानसिंह निषाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आगरा, प्रमोद निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, रूप सिंह राजपूत पर्सनल सेक्रेटरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईटी सेल जिला प्रभारी रुपेश कुमार आगरा, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष मंगल सिंह बाह, सोनू निषाद, विजय निषाद युवा मोर्चा प्रदेश सचिव, गगन निषाद, देवेश राजपूत, सौरभ राजपूत, रोहित निषाद आदि लोग मौजूद रहे//

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed