हरदोई………….क्लास से बाहर निकलने पर एक शिक्षक ने कक्षा पांच के दो छात्रों के हाथों को पीवीसी पाइप से मार-मारकर लाल कर दिया। शिक्षक ने एक छात्र के दोनों हाथ पर एक या दो बार नहीं बल्कि 18 बार पाइप से मारा।पिटाई के बाद काफी देर तक दोनों छात्र क्लास में बैठे कांपते रहे। एक छात्र के मन में पिटाई का डर इस कदर बैठ गया कि वह कभी स्कूल न आने की बात कहता रहा।
वाकया शहर के शहीद उद्यान स्थित ऊंचाथोक प्राथमिक विद्यालय का है। इस विद्यालय के भवन में प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर की कक्षाओं का भी संचालन कराया जा रहा है।गुरुवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा में कोई शिक्षक न होने से इसमें पढ़ने वाले छात्र शिवम और अमन क्लास से बाहर निकल आए।
इस भवन के दूसरे कक्ष में ऊंचाथोक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक संतोष ने दोनों को बाहर टहलते देखा और अपने कक्ष में खींचकर ले गए।
बाहर टहलने की सजा देते हुए उनका गुस्सा मानवीयता पर भारी पड़ गया। उन्होंने छात्र को पीवीसी पाइप से जमकर पीटा। एक छात्र शिवम के दोनों हाथों पर 18 बार पाइप से मारा। बच्चा पिटाई से सहमा हुआ है।



नगर क्षेत्र की बीईओ प्रभावती ने बताया कि जांच कराई जाएगी। यदि शिक्षक ने छात्र को इस तरह से पीटा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।