गोंडा नन्दनी नगर में आयोजित श्री हनुमंत राष्ट्र कथा इन दिनों पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है। ब्रज भूषण सरण सिंह के सान्निध्य में चल रही इस पावन कथा का वाचन सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। रितेश्वर महाराज जी को सुनने के लिए सभी ग्राम पंचायत के लिए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई बसे फ्री कर दी है जिससे कि श्रद्धालु रितेश्वर महाराज जी की कथा सुनने पहुंच सके श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन के लिए उचित प्रबंध किया गया है यदि कोई श्रद्धालु किसी भी होटल में रुकना चाह या भोजन करना चाहे वह सिर्फ बताएं कि हम रितेश्वर महाराज की कथा सुनने को आए हैं उसे 50% का डिस्काउंट भी मिलेगा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपनी लोकप्रियता और साफ बात कहने के लिए जाने जाते हैं इस कथा के दौरान बहुत से सेलिब्रिटी भी पहुंच रहे हैं रोजाना कम से कम 20000 लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है
इसी क्रम में आज श्री गौरीकांत दीक्षित जी ने कथा स्थल पर पहुँचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने श्री करण भूषण सिंह जी से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं भव्य आयोजन की सराहना की।
हनुमान जी की भक्ति, राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कारों से ओत-प्रोत यह राष्ट्रकथा समाज को एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *