MD News बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढाना | मुजफ्फरनगरउत्तर प्रदेश।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुढाना महोदय के पर्यवेक्षण में थाना बुढाना पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस के अनुसार दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना बुढाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक शुभम सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।इस संबंध में थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:नाम: अमन पुत्र राजपालनिवासी: सफीपुर, थाना बुढाना, जनपद मुजफ्फरनगरउम्र: 22 वर्ष अपराध का विवरण:मुकदमा संख्या: 17/2026धारा: 4/25 आर्म्स एक्टगिरफ्तारी का स्थान:लुक्साना बाग से लगभग 150 मीटर आगे, सुहाना की ओर जाने वाला मार्गबरामदगी:एक अदद अवैध (नाजायज) चाकूगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उप निरीक्षक शुभम सिंहकांस्टेबल ललित कुमारकांस्टेबल (3702/पीएसी) पालथाना बुढाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

