पूंछ झांसी। अभी हाथों की मेंहदी का रंग फीका ही नहीं पड़ा था कि आज मौत ने अपने आगोश में ले लिया कस्बा पूंछ में हुए घटना से लोग स्तंभित हैं बताते चले कि कस्बा निवासी देवेन्द्र वर्मा की शादी 12 फरवरी 26 को सम्पन्न हुई गुरुवार को शादी सोमवार को चौथी शुक्रवार को बिदा और मंगलवार को किन्हीं अज्ञात कारण के चलते विवाहिता रंजना वर्मा ने कमरे को बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया बताते चले कि कस्बा पूंछ निवासी स्वर्गीय हरिशंकर वर्मा के दो पुत्र देवेन्द्र वर्मा एवं रविन्द्र वर्मा हैं जो कि होटल पर काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं जिसमें छोटे पुत्र रविन्द्र की शादी को करीब 8 वर्ष हो गए है वही बड़े पुत्र देवेन्द्र की शादी अभी 12 फरवरी को रामनगर उरई निवासी नन्द किशोर की पुत्री रंजना से हुई थी शादी के महज बारह दिनों में अभी घर की खुशियां और चर्चाएं आस पास ही घूम रही थी कि आज अचानक घाटी घटना से मृतिका के परिजन सहित सभी लोग स्तंभित रह गए वही मायके पक्ष के लोग सहित सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा देवेन्द्र नाथ मिश्रा,एवं तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया वही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के द्वारा घटना स्थल के नमूने लिए गए पुलिस द्वारा शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए झांसी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *