बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तहसील सिरौली गौसपुर के ग्राम हमीनपुर मजरे सैदानपुर मामला प्रकाश में आया है की हमीनपुर निवासी पीड़िता नीलम शर्मा पत्नी रामू शर्मा ने 24 2 2026 को उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें पीड़िता नीलम शर्मा का कहना है कि विपक्षी सुरेंद्र व मनीष पुत्र गण राम प्रताप एवं राम प्रताप पुत्र माता प्रसाद के द्वारा पीड़िता नीलम शर्मा को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता का कहना है कि विपक्षियों ने पीड़िता के नाली का पानी और रास्ता अवरुद्ध कर रखा है और सरकार द्वारा लगवाया जल निगम के नल उखाड़ कर गायब करके बोरिंग के पास विपक्षी अपने मारकहे जानवर बीच रास्ते में बांधते है ।

पानी को लेकर के आए दिन विवाद करते हैं सरकारी नल हटाकर के अपने मारकहे जानवर बीच रास्ते में बांधते हैं जिसे पीड़िता को और उसके घर परिवार को आने-जाने एवं राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है पीड़िता ने बताया कि विपक्षियों को कुछ कहनेके उपरांत विपक्षियों द्वारा भद्दी भद्दी गलियां एवं फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है पीड़िता नीलम शर्मा ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *