मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं। एमडी न्यूज़ समाचार पत्र

(बदायूं)सहसवान-:सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुकरैया में खेत की मेड़ काटने के विरोध पर एक विकलांग महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने महिला को पहले खेत में पीटा और फिर घर में घुसकर भी हमला किया।

पीड़िता, जो एक पैर से विकलांग हैं और देवेंद्र सिंह की पत्नी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका खेत गांव में ही स्थित है और पड़ोसियों के खेत से ऊंचा है। उनके खेत में गेहूं की फसल खड़ी है।

पीड़िता के अनुसार, राजेश पुत्र बादाम और अतर सिंह पुत्र फतेह, जो कुकरैया गांव के ही निवासी हैं, उनके खेत की मेड़ को अक्सर काटते रहते हैं।

उनका खेत नीचा होने के कारण वे ऐसा करते हैं। विरोध करने पर ये लोग पीड़िता और उनके परिवार से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से भी मुकदमेबाजी चल रही है, जिसे आरोपी रंजिश का कारण मानते हैं।
घटना 24 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़िता के पति काम से बाहर गए हुए थे। पीड़िता अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रही थीं। तभी थोड़ा सा पानी आरोपियों के निचले खेत में चला गया। इस बात पर आरोपियों ने पीड़िता को गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूसों से बुरी तरह मारा-पीटा।

पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंचीं। तभी राजेश पुत्र बादाम, अतर सिंह पुत्र फतेह, बादाम की विवाहिता पुत्री और राजेश की पत्नी लाठी-डंडे लेकर एक राय होकर पीड़िता के घर में घुस आए। उन्होंने फिर से गंदी गालियां दीं और जब पीड़िता ने विरोध किया, तो लाठी-डंडों और थप्पड़ों से बुरी तरह मारा-पीटा। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें बचाया। कई लोगों ने इस घटना को देखा और आरोपियों को ललकारा। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *