
एमडी न्यूज अजीत यादव गोंडा ब्यूरों की रिपोर्ट
गोंडा-(गौरा चौकी)- बैठक में मुख्य अतिथि मा० केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गोंडा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी (राजा भैया) तथा क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री प्रभात कुमार वर्मा , विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही मसकनवा एवं छपिया क्षेत्र के कार्यकर्ता बंधु भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जनसंपर्क बढ़ाने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे नीरज पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बभनजोत, मधुप सिंह, पप्पू शुक्ला,जीतेन्दर पांडे,राधीका देवी,राम चन्द्र वर्मा ,राजन सिंह,सुनील बर्मा, सोहरथ वर्मा, पप्पू मौर्य,अमर नाथ पांडेय, विक्रम वर्मा,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजकगण सहित सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
