मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं। एमडी न्यूज़ समाचार पत्र

(बदायूं)सहसवान-:सहसवान नगर पालिका परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि गरीब लाभार्थियों की फाइलें गायब कर दी गई हैं और उनसे योजना का लाभदिलाने के नाम पर पैसे वसूले गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद, वार्ड नंबर 06 के लगभग 40 से 50 गरीब लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों और सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर सत्यापन किया, लाभार्थियों के फोटो लिए और उनकी फाइलें तैयार की थीं।

आरोप है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों ने लाभार्थियों की फाइलें अपने पास रख लीं। इसके उपरांत, इन फाइलों को आगे बढ़ाने के नाम पर कई लाभार्थियों से 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की राशि वसूली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *