एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो गांव के पास आज शाम करीब 8:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र राम गुलाम निवासी नेवरा, थाना मवई (जनपद अयोध्या) के रूप में हुई है।
घायलों में मोहम्मद तौसीफ, अजय, अनिल कुमार और शुभम (सभी निवासी जनपद बाराबंकी) शामिल हैं।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *