दिबियापुर ।विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर के बी एड विभाग में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता तमिल के तुलसी कहे जाने वाले हिंदी और तमिल के प्रख्यात साहित्यकार डॉ एम गोविंदराजन ने तुलसी के साहित्य को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तुलसी का साहित्य समाज की प्रगति के लिए है। उन्होंने तमिल कवि कंबन की रामायण के प्रसंग उद्धृत करते हुए तुलसी की रामचरितमानस को समन्वय वादी रचना बताते हुए कहा कि अवधी भाषा के द्वारा तुलसीदास ने राम कथा को संस्कृत से जनमानस की भाषा हिंदी में अवतरित करके सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि तुलसी की रामचरितमानस और भगवान राम का जीवन हमें धैर्य की शिक्षा देता है और प्रत्येक स्थिति को समभाव से स्वीकार करने का साहस प्रदान करता है। उन्होंने तुलसी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इकरार अहमद ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार तुलसी जयंती समारोह से ही शिक्षण कार्य विधिवत आरंभ होता है ।इसलिए आज से ही शिक्षण कार्य विधिवत आरंभ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राकेश तिवारी ने किया ।इस अवसर पर डॉ शोभारानी गुप्ता, डॉ महेंद्र तिवारी ,डॉ यश कुमार, डॉ मोहित तिवारी , प्रो श्रीनंदन पांडे, डॉ गजेंद्र यादव ,डॉक्टर विनीत त्रिपाठी , डॉ अनुज मिश्रा डॉ संदीप ओमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *