*कंचौसी कानपुर देहात।* गुरुवार को मूसलाधार वर्षा से दोपहर एक बजे से तकरीबन दो बजे तक बादलों की गड़गड़ाहट बिजली की चमक के साथ झमाझम वर्षा होती रही। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। उमस भरी गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। इधर घंटे भर की मूसलाधार वर्षा के कारण नगर पंचायत व ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। कस्बे के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। नालियां उफनने लगी और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।रेलवे स्टेशन रोड पर जल निकासी न होने से  कस्बा में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में वर्षा का पानी घुस गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली न बनने के कारण  जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई।कंचौसी नगर में कही भी ड्रेन न होने से समस्या उत्पन्न हुई है।रेलवे स्टेशन रोड, नहरपुल रोड, क्रासिंग रोड, किशोरा रोड , ढिकियापुर रोड, पुरवा महिपाल समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कस्बे के इलाकों में आने जाने वाले मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।उधर रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव होने से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल जलभराव की समस्या से कस्बा वासियों को निजात मिलती प्रतीत नहीं हो रही है।

ब्यूरो चीफ गुरदीप सिंह कानपुर देहात

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।