बाराबंकी। शुक्रवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लाई महुयारी गाँव के निकट पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर हमलावारों ने अधिवक्ता को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है घायल अधिवक्ता चंद्रेश पटेल सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबलपुरवा गांव के निवासी है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबलपुरवा अधिवक्ता चंद्रेश पटेल का अपने परिवारी जनो से जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। शुक्रवार को इसी रंजिश को लेकर अधिवक्ता चंद्रेश पटेल कचहरी से वापस आने के बाद अपने शुक्लाई महुयारी आवास से शौच के लिए जा रहे थे तभी हमलावारो ने गोली मार दी अधिवक्ता के गोली लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल अधिवक्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शुक्लाई आवास सहित बीरबलपुरवा गांव अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि गाँव मे पुलिसबल तैनात किया गया है तथा हमलावारों की तलाश की जा रही है ।


(4 वर्ष पूर्व अधिवक्ता की हत्या मे जेल गये थे चंद्रेश पटेल)


शुक्रवार की देर रात्रि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ता चंद्रेश पटेल सिरौलीगौसपुर तहसील के अधिवक्ता त्रिपुरारी नाथ मिश्रा की हत्या मे जेल जा चुके है 21 दिसंबर 2022 को दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी अधिवक्ता त्रिपुरारी नाथ मिश्रा तहसील सिरौलीगौसपुर से अपने घर वापस जा रहे थे कि बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरिहा के निकट बाईक सवार लोगो ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया जिनकी 10 दिन बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी जिसमे घायल अधिवक्ता चंद्रेश पटेल उसके भाई देशराज, धरज टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा निवासी संदीप कुमार व फतेहपुर थाना क्षेत्र के मैदासपुर निवासी ललित कुमार जेल गये थे जिसमे जमीनी विवाद बताया जा रहा है ।


(1 माह पूर्व पत्नी से हुए विवाद मे चर्चा मे आये थे अधिवक्ता चंद्रेश पटेल)


शुक्रवार की देर हमलावारों की गोली से घायल हुए अधिवक्ता चंद्रेश पटेल की पत्नी ने थाना सफदरगंज मे तहरीर दी थी जिसपर थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया द्वारा अधिवक्ता को थाने के लाकप मे बैठाने को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अगुवाई मे अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था।


( क्या कहते है पुलिस के अधिकारी )


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यूपी-112 पर एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि घायल अधिवक्ता से बातचीत में ज़मीनी विवाद के चलते अपने चाचा के बेटों और अन्य पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *