,MD News – बहुआयामी समाचारजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वालेबुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर लखनऊ / उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 उम्मीदवारों को तीन साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है। इन सभी उम्मीदवारों ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी निर्धारित समय सीमा में अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा नहीं किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को रिजल्ट घोषित होने के 30 दिनों के भीतर अपने चुनावी खर्च का पूरा विवरण संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को देना अनिवार्य होता है।इसके बावजूद इन उम्मीदवारों ने आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस का भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही खर्च का हिसाब प्रस्तुत किया। इसी कारण चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए इन सभी को 25 फरवरी 2028 तक लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद के चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।बैन किए गए उम्मीदवारों में शामिल हैंबिसौली विधानसभा से – प्रज्ञा यशोदाबिसौली विधानसभा से – सुरेंद्रसहसवान से – अनिल कुमारशेखूपुर से – ममता देवीदातागंज से – ओमवीरदातागंज से – मुन्ना लालवहीं उत्तर प्रदेश में नई वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है। चुनाव आयोग को अब तक 65.75 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed