वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट
तहसील रुदौली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 17 मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ज्ञापन में किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने, रोजागांव चीनी मिल द्वारा गन्ने का बीज सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर न देने, जखोली गांव में पशुचार की भूमि गाटा संख्या 18/22 को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई।

इसके साथ ही पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने और अपात्रों के राशन कार्ड की जांच कर निरस्त करने, भेलसर चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान करने तथा जेथरी गांव के आम रास्ते को तत्काल बहाल कराने की मांग भी की गई।

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पाण्डेय, जिला सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, राजेश तिवारी, रामू चन्द्र विश्वकर्मा सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed