एमड़ी न्यूज रिपोटर सेवापुरी मुन्ताज अली

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के समीप शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य जांच कराने के बाद पैदल ही अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान जंसा से राजातालाब की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल महिला को उठाया और उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती है, जिसके कारण परिजन काफी चिंतित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *