रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)


लखीमपुर खीरी के विकासखंड बेहजम की ग्राम पंचायत टेडवा में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। सरकार की योजना के तहत ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। ग्राम प्रधान विटोली देवी के अथक प्रयासों से यह सुविधा गांव को प्राप्त हुई है, जिससे अब बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
डिजिटल लाइब्रेरी के लिए आवश्यक सामान आज ग्राम पंचायत को प्राप्त हो गया है। इसके बाद जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, जिससे गांव के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इस कार्य में संयोजक जय प्रकाश तिवारी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत के सविलियन विद्यालय में पढ़ाई को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने में काफी सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना और ग्राम प्रधान के प्रयासों से गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा और वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *