एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा व क्षेत्र अधिकारी रूपाली राॅय के दिशा निर्देशन में एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा, के कुशल नेतृत्व में दिनांक, 27,02,2026,को पडाव चौक पर , 01,महिला के धोखे से कान के कुंडल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। घटना का सफल अनावरण करते हुए।

आज दिनांक, 08,03.2026,को थाना मीरापुर पुलिस टीम उप निरीक्षक ओमेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, व कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ने कुतुबपुर झाल के पास नहर पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी , 01, बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी तो पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुके ओर पुलिस टीम पर फायर करते हुए कुतुबपुर झाल से नहर पटरी पर भुम्मा चौकी की तरफ भागने लगे तो पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने फिर से पुलिस टीम पर फायर किया। तो पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जिसमें बदमाश मेहरबान पुत्र शब्बीर निवासी बड़ी सराय थाना कोतवाली नगर व असलम पुत्र अमानतशाह निवासी मोहल्ला मुरादाबादी गेट थाना कोतवाली नगर जनपद अमरोहा के पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल अवस्था में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से , 01जोड़ी सोने के कुंडल, 02,तमंचे 315, बोर ,02,खोखा कारतूस व , 02,जिंदा कारतूस , 01,बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
