एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

बिलासपुर (रामपुर): विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के ग्राम धावनी हसनपुर के ग्रामीणों की एक लंबे समय की समस्या का समाधान हो गया है। माननीय सांसद मोहिबुल्ला नदवी साहब ने अपनी सांसद निधि से गांव के कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट लगवाई है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि कब्रिस्तान में रोशनी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को रात के समय तदफीन ( दफन कार्य में भारी दिक्कतों और दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। अंधेरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए सांसद महोदय ने त्वरित संज्ञान लिया और इस जनहित कार्य को प्राथमिकता दी।
सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने इस अवसर पर कहा कि “सांसद मोहिबुल्ला नदवी साहब अवाम की बुनियादी जरूरतों को लेकर बेहद संजीदा हैं। धावनी हसनपुर में लाइट लगने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्य प्रगति पर हैं और भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
ग्रामवासियों ने इस नेक पहल के लिए सांसद मोहिबुल्ला नदवी का तहे दिल से आभार (शुक्रिया) व्यक्त किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमनवती, पूर्व प्रधान खुशनूद भाई, महमूद पाशा , शाने आलम भाई, ज़मीर अहमद, मुक़ददर अली इत्यादी ग्रामीणों का कहना है कि सांसद साहब के इस प्रयास से गांव की एक बड़ी मुश्किल आसान हो गई है। उम्मीद है भविष्य मे भी ग्राम के विकास मे सांसद जी का सहयोग बना रहेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *